सूरजपुर | जिले के ग्राम सोनगरा में धान खरीदी प्रक्रिया के तहत प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए भौतिक सत्यापन किया, जिसमें बड़ा अंतर सामने आया। नायब तहसीलदार एवं संबंधित पटवारी की संयुक्त टीम ने किसान फूलबसिया, पति सरजू के यहां धान का स्थल निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पाया गया कि किसान द्वारा धान विक्रय के लिए 107.2 क्विंटल का टोकन कटवाया गया था, जबकि मौके पर मात्र 5 क्विंटल धान ही उपलब्ध था।
भौतिक सत्यापन में भारी अंतर पाए जाने पर प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 102.2 क्विंटल धान का रकबा समर्पित कराया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

