सूरजपुर।
छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) संभाग–सूरजपुर द्वारा संभागीय कार्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्युत वितरण व्यवस्था के 25 वर्षों के सफर, उपलब्धियों तथा उपभोक्ताओं के सहयोग को सम्मानित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैकरा एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत सोम, कार्यपालन अभियंता (CSPDCL), सूरजपुर ने की।

मुख्य अतिथि श्री पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि बीते 25 वर्षों में CSPDCL ने शहरी से लेकर ग्रामीण अंचलों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति दी है। उन्होंने तकनीकी उन्नयन, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में CSPDCL की भूमिका को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर CSPDCL के अधिकारियों द्वारा संगठन की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों, एकमुश्त कनेक्शनधारियों, तथा पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से विद्युत बिल का भुगतान करने वाले घरेलू, गैर-घरेलू एवं कृषि पंप उपभोक्ताओं को रजत जयंती के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रत्येक योजना व श्रेणी से 05-05 उपभोक्ताओं को सम्मान मिला।


समारोह में सहायक अभियंता बी.एस. मरकाम, कनिष्ठ अभियंता सदाब अहमद, अनुराग सिन्हा, दामोदर कंवर, विद्युत कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

error: Content is protected !!