सूरजपुर | कसलगिरी धान समिति उपार्जन केंद्र में धान खरीदी एवं रकबा समर्पण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार मीना सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों की संयुक्त टीम ने केंद्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक 544 किसानों द्वारा कुल 37.507 हेक्टेयर कृषि भूमि का रकबा समर्पित किया जा चुका है। साथ ही आज सात किसानों के टोकनों का भौतिक सत्यापन किया गया।

सत्यापन के बाद 473.8 क्विंटल धान से संबंधित 9.000 हेक्टेयर रकबे के टोकन धान समिति केंद्र में विधिवत जमा कराए गए, जिनकी पावती किसानों को प्रदान की गई।

प्रशासन ने किसानों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयसीमा में रकबा समर्पण करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण से धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन का संदेश गया है।

error: Content is protected !!