सूरजपुर – देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधिवक्ता दिवस मनाया गया।

इसी क्रम में सूरजपुर जिले के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलेक्टर एस. जयवर्धन से मुलाकात कर उन्हें अधिवक्ता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर जयवर्धन ने सभी अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज और न्यायालय के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं तथा आमजन को न्याय दिलाने में अहम योगदान देते हैं।

मुलाकात के दौरान जिले में विधिक जागरूकता, न्यायिक सेवाओं की पहुंच और अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

इस अवसर पर सूरजपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलराम शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे

प्रतिनिधिमंडल ने जिले में न्याय सेवाओं के सुचारू संचालन में प्रशासनिक सहयोग के लिए कलेक्टर का आभार भी व्यक्त किया।

error: Content is protected !!