सूरजपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति के बाद प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डे ने आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की।
जारी सूची में सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी एजाज अहमद उर्फ जिम्मी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि एजाज अहमद उर्फ जिम्मी पार्टी के सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ता रहे हैं। वे पूर्व में युवा मोर्चा सहित दो बार भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक के रूप में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर अहम दायित्व सौंपा है।
एजाज की नियुक्ति के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

एजाज बोले— निष्ठा और मेहनत से निभाऊंगा जिम्मेदारी
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर एजाज अहमद उर्फ जिम्मी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करेंगे।
उन्होंने नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
