सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा प्रदेश कार्यालय से जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है।
जारी सूची में अजय श्याम को सूरजपुर जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अजय श्याम के नाम की घोषणा होते ही जिले के भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, समर्थकों व उनके रिश्तेदारों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की है कि अजय श्याम के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन विस्तार के साथ जनजातीय समाज को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य और तेज होगा।

नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय श्याम ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
