सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में नूतन विश्वास को सूरजपुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला संगठन की कमान नूतन विश्वास को सौंपे जाने से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नूतन विश्वास को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक संगठित होकर पार्टी की रीति-नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
नूतन विश्वास लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़ी रही हैं और संगठनात्मक कार्यों का उन्हें अच्छा अनुभव है। उनकी नियुक्ति से महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में महिला मोर्चा की भूमिका और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टीजनों का मानना है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा जिले में भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।
