सूरजपुर – जिले की सड़कों पर कई सालों से लगातार धड़ल्ले से पुरानी कबाड़ जीप एवं टैक्सियां संचालित हो रही है जिससे यात्रियों को जान जोखिम मे डाल यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। इन कबाड़ टैक्सी गाड़ियों की हालत इतनी जर्जर है कि न तो इनका फिटनेस प्रमाणपत्र वैध है, न प्रदूषण ना यह परिवहन नियमों का पालन करते हुए नजर आते है और न ही इनके पास वैध परमिट हैं। इसके बावजूद यात्री रोजाना इन्हीं गाड़ियों में सफर करने को मजबूर हैं।

शिवसेना इकाई सूरजपुर ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर कई बार ज्ञापन के माध्यम से उठाते हुए प्रशासन को अवगत कराने का कार्य किया है पर जिला प्रशासन के द्वारा सक्रियता ना दिखाने के कारण लापरवाही का आलम आज भी बना हुआ है।
शिवसेना उद्धव गुट के जिला अध्यक्ष विष्णु वैष्णव ने बताया कि इस संबंध में लगभग तीन माह पूर्व कलेक्टर महोदय को लिखित आवेदन सौंपा गया था,
लेकिन अब तक निष्पक्ष जांच नहीं की गई। आज भी यह खटारा वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन यदि तत्काल कार्रवाई नहीं करती है तो शिवसेना इकाई सूरजपुर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को विवश होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से शिवसेना जिला प्रमुख विष्णु वैष्णव सूरजपुर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह टेकाम ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार महंत, संजय,अर्जुन,गौतम कुमार अन्य शिव सैनिक उपस्थित रहे ।

