सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पचिरा टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेश कुमार दुबे ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 2 सितंबर को शाम 4 बजे के करीब वे अपनी ड्यूटी पर थे।

इसी दौरान एक वाहन (JH01BF 5185) टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने की कोशिश कर रहा था। जब टोल कर्मियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो वाहन चालक और उसके साथियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले टोल कर्मचारियों को गालियां दीं और फिर धक्का मुक्की मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।  शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है

कि आरोपी इम्तियाज खान, बबलू खान संजय विश्वकर्मा व तीन चार अन्य लोगों के द्वारा टोल टैक्स देने से बचने के लिए कर्मचारियों को धमकाते रहे

कोतवाली सूरजपुर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए किया त्वरित FIR दर्ज।

घटना की सूचना तुरंत थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 296(B), 115(2), 351(2) के तहत मामला कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है
टोल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई जरूरी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है

सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


error: Content is protected !!