सूरजपुर – जिले के युवा नेता वसीम ईरानी जो लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं, उन्हें आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शील के द्वारा सूरजपुर जिला का कमान सौंपते हुए जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

वसीम ईरानी ने पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सरगुजा जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह, यूथ इंटक प्रदेश अध्यक्ष आशीष शील सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है

और बताया है कि इंटक कांग्रेस मजदूरों श्रमिकों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ता है जिसके लिए सूरजपुर जिले में मुझे एक मजबूत टीम बनाकर हर एक मजदूर की आवाज बनकर उनके हक और अधिकार को उन्हें दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे मैं पूरी मेहनत व निष्ठा से निर्वहन करूंगा। उनकी नियुक्ति से जिले के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

error: Content is protected !!