सुरजपुर – सरकार के द्वारा लोकहित एवं प्रशासनिक कार्य को सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है । लेकिन सूरजपुर जिले के खाद्य अधिकारी विजय किरण के द्वारा सरकार के द्वारा जारी किए गए तबादले आदेश को भी अनदेखा किया जा रहा है और अपने मनमानी पूर्ण रबये को अपनाते हुए नवीन पदस्थापना के स्थान पर ना जा वर्तमान पदस्थापना के स्थान पर बने हुए हैं ।
छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा 9 अक्टूबर 2023 को सूरजपुर खाद्य अधिकारी विजय किरण का तबादला आदेश निकाला गया था जिसमें विजय किरण को सूरजपुर वर्तमान पदस्थापना से नवीन पदस्थापना खैरागढ़ छुई खदान गडई मे जनहित एवं प्रशासनिक कार्य करने जाने हेतु आदेशित किया गया था और सूरजपुर जिले में नवीन खाद्य अधिकारी के रूप में श्रीमती प्रतिभा राठिया को नियुक्त किया गया था लेकिन सूरजपुर खाद्य अधिकारी विजय किरण अपने वर्तमान पदस्थापना स्थान को छोड़कर नवीन पदस्थापना स्थान पर जाना उचित नहीं समझे ।

सरकार के इतने महत्वपूर्ण विभाग में होने के बाद भी ऐसे अधिकारी को किसका प्राप्त है संरक्षण कि वो सरकार के सरकारी तबादले के आदेश को ही दिखा देते है ठेंगा …..
छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा 11 मार्च 2024 को सूरजपुर के वर्तमान खाद्य अधिकारी विजय किरण के तबादले को लेकर आदेश निकाला गया जिसमें उन्हें नवीन पदस्थापना स्थान जिला बलौदा बाजार भाटापारा जाने हेतु आदेशित किया गया जिससे वह जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों को कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके ।
खाद्य अधिकारी सूरजपुर अपने नवीन पदस्थापना पर जाने का आखिर कब तक निकाल पाएंगे मुहूर्त…..

छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा दो बार तबादला आदेश निकालकर सूरजपुर खाद्य अधिकारी विजय किरण को वर्तमान पदस्थापना को छोड़कर नवीन पदस्थापना पर जा अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आदेशित किया गया है लेकिन खाद्य अधिकारी सूरजपुर के द्वारा वर्तमान पदस्थापना को छोड़ नवीन पदस्थापना पर न जाना पड़े इसके लिए जादुई चमत्कार का इंतजार किया जा रहा है या फिर राजनीति ब प्रशासनिक पकड़ के कारण यह संभव हो पा रहा है ।
सरकार के द्वारा विभागों में किसी भी अधिकारी की पदस्थापना समय अधिकतम तीन साल का नियम के अनुरूप तय किया गया है। यह अवधि गुजर जाने के बाद अधिकारियों को सरकार के स्थानांतरण आदेश से तय जगहों पर जाना ही होता है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य सरकार काम में पारदर्शिता लाना चाहती है लेकिन सरकार के तबादले के आदेश को सूरजपुर खाद्य अधिकारी विजय किरण ठेंगा दिखाते व अनदेखी करते हुए नजर आ रहे हैं।
