शिवसेना जिला प्रमुख श्री विष्णु वैष्णव ने ज्ञापन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में पदस्थ शिक्षकों की लापरवाही पर छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यानआकर्षित ज्ञापन के माध्यम से कराया है

जिला प्रमुख ने ज्ञापन में यह उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ में पदस्थ शिक्षक अपनी मनमानी करते चले आ रहे है। समय पर स्कूल नही आना बच्चों को सही शिक्षा नही देना बच्चों को समय पर मध्यान भोजन उपलब्ध नहीं कराना, शिक्षकों की मनमानी इतनी बढ गई है कि स्कूल जो कि एक शिक्षा का मंदिर है। वहां भी कई मनमौजी शिक्षक शराब, मांस, मटन, खाना बनाना करते है जो पूर्ण रूप से गलत है।

लापरवाह एवं मनमौजी शिक्षकों के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है अगर शिक्षक अपने इस प्रकार की हरकत से बाज नही आएंगे तो बच्चों के मानसिक सोच पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि बच्चें हमारे राष्ट्र के आने वाले भविष्य है बच्चों को शिक्षक सही मार्गदर्शन एवं शिक्षा देकर उनके उज्जवल भविष्य में सहायक बनते है
शासकीय स्कूलों में पदस्थ लापरवाह शिक्षकों को लेकर शिवसेना ने यह मांग की है कि शिक्षक स्कूल समय से पहुंचे और शिक्षकों का अंगुठा लगबाया जाये स्कूलों में सी.सी. टी-व्ही कैमरा लगाया जायें, स्कूल के छुट्टी के बाद भी अंगुठा लगवाया जाये, जिससे शिक्षकों के आने जाने के समय पर निगरानी रखी जा सके।

कई शासकीय स्कूलों में कई वर्षों से शिक्षक एक ही स्कूल में कब्जा जमाकर बैठे हुए है उस पर भी नियम बनाते हुए समय-समय पर उनका ट्रांसफर किया जाना अति आवश्यक है ट्रांसफर से भी शिक्षकों की मनमानी एवं लापरवाही में विराम लग सकेगा ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विष्णु वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन टेकाम सिंह, महिला सेना नगर अध्यक्ष पिंकी पटेल, कमल राजवाड़े ,वीर साय राजवाड़े, अन्य शिव सैनिक शामिल रहे।
