सूरजपुर/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 13 फरवरी 2024 को प्रारंभ हो गया है, जिसकी अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 तक है। जिसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमेन, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी. के पदों पर भर्ती की जावेगी। इस भर्ती में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी का अनिवार्य योग्यता पदवार 8वीं, 10वीं, 12वीं होना आवश्यक है। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने हेतु आवेदक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.joinindiananarmy.nic-in  में करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

error: Content is protected !!