सूरजपुर – पुलिस प्रशासन सूरजपुर द्वारा प्रधानमंत्री कौशल केंद्र सूरजपुर में विभिन्न कानूनी जानकारी एवं अभिव्यक्ति ऐप के जागरूकता हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करना, महिला सुरक्षा व अधिकार, साइबर क्राइम की रोकथाम, अभिव्यक्ति एप एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विषय की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के संचालन के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और उपस्थित अधिकारियों से कई प्रश्न पूछे जिनका उनको संतोषजनक जवाब प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम से विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए एवं उन्हें कई प्रकार की कानून से संबंधित जानकारियां जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त हुई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसआई दिनेश राजवाड़े, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी, महिला आरक्षक अलका टोप्पो एवं पैरा लीगल वालेंटियर कांति सिंह एवं संस्था के संचालक शकील अहमद, राजा कर, अंकिता सिंह, सविता साहू, शषि राजवाडे़, तथीर फतिमा, मनोज साहू, दिपक गुप्ता, सूरेश गुप्ता व सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!