सूरजपुर/* शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर के रसायन विज्ञान विभाग ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। महाविद्यालय के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों नरेंद्र कुमार एवं निधि गुप्ता ने देश की सर्वाधिक प्रतिष्ठित शोध एवं शिक्षण परीक्षाओं में से एक सीएसआईआर-नेट (केमिकल साइंस) सहायक प्राध्यापक श्रेणी में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।

  सीएसआईआर-नेट परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती है। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी देशभर के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं।

दोनों सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष ’डॉ. विकेश कुमार झा’ के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि विभाग में मिला अनुशासित वातावरण और शिक्षकों का व्यक्तिगत ध्यान उनकी सफलता का आधार बना।
           महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र समुदाय ने दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!