सूरजपुर/भैयाथान।
सूरजपुर जिले के भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विद्यात्री सिंहदेव ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।संगठनात्मक फैसलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विद्यात्री सिंहदेव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए संगठनात्मक निर्णय जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान को बढ़ाने वाले हैं और इससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को प्राथमिकता देती रही है, इसी वजह से संगठन गांव-गांव और बूथ-बूथ तक लगातार मजबूत हो रहा है।

प्रदेश और जिला कांग्रेस नेतृत्व के सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि टी.एस. सिंहदेव का मार्गदर्शन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिनके नेतृत्व में पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाती रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और बूथ-बूथ तक संगठन को और अधिक सशक्त करने का संकल्प दोहराया तथा आगामी समय में जनता के बीच सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की प्रतिबद्धता जताई।
