सूरजपुर – जिले के उमापुर धान खरीदी केंद्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहाँ धान बेचने आए किसान और समिति के मजदूरों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

आखिर क्या था पूरा मामला पढ़े पूरी खबर

धान खरीदी केंद्र में जहाँ किसान और मजदूरों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मामला झूमाझटकी और मारपीट में बदल गया।

किसान सहोदर का आरोप है कि जब वे शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान बेचने केंद्र पहुंचे तो समिति में मौजूद मजदूरों ने धान भरने, बोरी सिलाई और टोकन से जुड़े कार्यों के बदले पैसों की मांग की

किसान का कहना है कि राशि देने से इंकार करने पर मजदूरों ने उनके साथ मारपीट की…
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

वही इस पूरे घटनाक्रम पर उमापुर धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने कहा कि
“किसान मजदूरों से पहले से मौजूद किसानों का काम छोड़कर अपना धान भरवाने की मांग कर रहा था। मजदूरों ने नियम के अनुसार पहले आए किसानों का काम पहले करने की बात कही।
इसी को लेकर विवाद हुआ, जो नहीं होना था। किसान के पुत्र द्वारा मजदूरों से केयर दुर्व्यवहार के बाद यह स्थिति बनी।”

इस घटना के बाद धान खरीदी केंद्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

धान खरीदी जैसे संवेदनशील समय में किसान और मजदूरों के बीच इस तरह की घटना
प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है

अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले को प्रशासन किस रूप में संज्ञान में लेता है और किसान व मजदूरों के बीच हुई इस मारपीट की घटना पर क्या कार्रवाई की जाती है

error: Content is protected !!