सूरजपुर।* *ग्राम पंचायत पचिरा (जिला सूरजपुर) में आयोजित पचिरा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मीडिया मार्शल सूरजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने क्वालीफायर (1) मुकाबले में राइजिंग स्टार मानपुर को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट बनने का गौरव हासिल किया।

इस रोमांचक मुकाबले में दीपक रवि ने 22 गेंदों में तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि गेंदबाज कृष्णा राजवाड़े ने तीन ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत की दिशा मिली।
टीम के ऑनर एवं भारत समाचार संपादक-शब्बीर हसन, अविनाश साहू उर्फ़ मिक्की विक्की चौरसिया और कप्तान अविनाश उर्फ़ कल्लू ने खिलाड़ियों के जज्बे और प्रदर्शन की सराहना करते हुए फाइनल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ₹70,000 नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ₹40,000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बढ़ते रोमांच और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
