रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा/सीतापुर – विकासखंड शिक्षा अधिकारी सीतापुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्पेशल बस को एक्सपोजर विजिट के लिए रवाना किया गया।

एक्सपोजर विजिट के लिए चयनित 67 बच्चों के चेहरे पर दिखी मुस्कुराहट

इस एक्सपोजर विजिट में सीतापुर विकासखंड के 67 बच्चे को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन अंबिकापुर आकाशवाणी, कलेक्टर कार्यालय, वाटर पार्क, अंतर राज्य बस स्टैंड, अंबिकापुर आदि जगहों की सैर कराई जाएगी एवं उन जगहों के बारे में उनको बताया जाएगा।
इस एक्सपोजर विजिट में बच्चों को रवाना करते समय सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी एवं बीआरसी श्री रमेश सिंह उपस्थित थे। उक्त सभी बच्चों को सुरक्षित एक्सपोजर विजिट करने के लिए दो महिला शिक्षिका श्रीमती निलंदरी पैंकरा एवं श्रीमती कुसुम लता तथा दो पुरुष शिक्षक की ड्यूटी साथ में लगाई गई है जो बच्चों को साथ में ले जाएंगे और वापस सुरक्षित भेजना सुनिश्चित करेंगे।
