सूरजपुर – अजीब दास्तां है सूरजपुर के लोक निर्माण विभाग का जहां एक छात्रावास बनाने में कई साल लग जा रहे हैं, परंतु आज तलक छात्रावास अभी तक पुर्ण नहीं हो पाया है,अब भगवान ही जाने की ये छात्रावास कब बन पायेगा क्यूंकि अभी तक यह पता ही नहीं चल सका है कि आखिर इस छात्रावास निर्माण का कार्य कौन एसडीओ या कौन इंजिनियर देख रहे हैं,
गुणवत्ताविहीन बन रहा है,, छात्रावास
जी हां एक लंबा अरसा लग जाने के बाद भी छात्रावास निर्माण में गुणवत्ता के मानक का ख्याल नहीं रखा गया है,सींमेंट की पकड़ इतना शानदार जबरदस्त है कि अभी से ही भरभरा रहा है, और छड़ लगाने में मानक का ख्याल नहीं रखा गया है जो छात्रावास के मजबूती पर चाद चांद लगा रहे हैं,

क्या है कारण क्यों नही है सूचना पटल ।
लोक निर्माण विभाग के अन्य कई निर्माण साइट की तरह यहां भी नही है कोई सूचना पटल, इसमें क्या रहस्य है कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस रहस्य से पर्दा उठाने को तैयार नही न ही इस पर सफाई देने को ।
क्या कहा लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता ने,,,
छात्रावास निर्माण के कार्य की गुणवत्ता पुर्ण कब होगी पुछे जाने पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता महादेव लहरे ने कहा की कार्य तो प्रगति पर है ठेकेदार भी चेंज हो चुके हैं।
