रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा /सीतापुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर, बीआरसी श्री रमेश सिंह व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री महेश सोनी के द्वारा रात्रि 8 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
उक्त आकस्मिक निरीक्षण में छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए ।छात्रावास के कुल 45 बच्चों में से 27 बच्चे छात्रावास में उपस्थित मिले जो ठंड से कांपते नजर आए ।छात्रावास में कम्बल उपलब्ध होने के बाद भी बच्चों को कंबल वितरित नहीं किया गया था जिसे विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा पेटी से निकलवाकर तत्काल बच्चों को वितरित कराया गया।चारों तरफ साफ सफाई की कमी व काफी अव्यवस्था छात्रावास में पाई गई।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिथिलेश सिंह सेंगर ने बच्चों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई तो छात्रों ने बताया कि 1 दिन के अंतर पर नाश्ता दिया जाता है और नाश्ता में दिया जाने वाला पोहा अत्यंत घटिया स्तर का दिया जाता है छात्रावास अधीक्षक राजन टोप्पो केवल 10 से 15 मिनट के लिए शाम को आते हैं इसके बाद गायब हो जाते हैं। छात्रावास अधीक्षक श्री राजन टोप्पो का छात्रावास में नहीं रहने के कारण अव्यवस्था पाई गई।अधीक्षक को छात्रावास में पूरे समय रहने एवम अव्यवस्था को 2 दिन के भीतर ठीक करने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया है । छात्रावास में रात 7 बजे एक भृत्य उपस्थित मिला। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सेंगर के निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षक 40 मिनट तक जानकारी के लिए उपस्थित हुए जिन्हे BEO सेंगर ने पूरी व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए कड़ा निर्देश दिया है।

