सूरजपुर देवीपुर महामाया मंदिर के सामने डेम में राजापुर निवासी जय सिह पिता जय लाल . उम्र लगभग 35 वर्ष जिसके द्वारा देवीपुर महामाया मंदिर के पास स्थित डेम में स्नान करने जाया गया परंतु स्नान करने के दौरान किन्ही कारणों से वह पानी में डूब गया और उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई वहां उपस्थित ग्रामीण जनों के द्वारा उसके डूब जाने के उपरांत सूरजपुर पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई जानकारी के तुरंत उपरांत सूरजपुर जिला पुलिस और बाल बचाव नगर सेना की टीम सूरजपुर के साथ घटनास्थल पर पहुंची अंधेरा हो जाने के उपरांत भी बाल बचाव नगर सेना की टीम के द्वारा डूबे हुए जय सिंह के पार्थिव शरीर को खोजने का प्रयास किया गया परंतु पानी गहरा होने के कारण और अंधेरा हो जाने के कारण एनडीआरएफ की टीम को सफलता प्राप्त नहीं हो पाई अगले सुबह जिला पुलिस प्रशासन की सुरक्षात्मक व्यवस्था की उपस्थिति में बाल बचाव नगर सेना की टीम के द्वारा जय सिंह के पार्थिव शरीर को खोजने का प्रयास किया जाएगा और पार्थिव शरीर को उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा ।
