राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सूरजपुर के सेवा विभाग द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए हुए स्वयंसेवकों ने स्वप्रेरणा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए विभाग सेवा प्रमुख श्री कृष्णकांत मिश्रा जी ने बताया .

कि रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करने और जरूरतमंदों को समय पर रक्त प्राप्त हो सके इस उद्देश की पूर्ति हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया है।संघ के सेवा विभाग के द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वच्छता स्वालंबन व अन्य क्षेत्र में समाज हित के लिए अनेकों कार्य किये जाते हैं,इसी कड़ी में आज रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था .
