सूरजपुर . शनिवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दो समुदाय के बीच खूनी झड़प में भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या कर दी गई इस घटना का विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा इसकी कड़ी निंदा की गई है और विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश आह्वान पर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक दिवसीय पूरे छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया गया है जिसमें कल सूरजपुर नगर संपूर्ण रुप से बंद रखने के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल एवं समस्त हिंदू संगठनों एवं हिंदू समाज के द्वारा नगर बंद हेतु आग्रह किया गया है ।

