सूरजपुर/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रेमनगर से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रतापपुर में शा.उचित मूल्य दुकान ग्राम गौरीपुर, जनपद पंचायत प्रेमनगर का नवीन आबंटन नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए आमजनों, सहकारी समितियाॅ, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस, प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत, अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति तथा स्थानीय स्वषासीय निकाय के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करते हुए बताया गया है कि इच्छुक संस्था 10 अप्रैल 2023 तक कार्यालयीन समय शाम 5ः30 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय प्रेमनगर में उपस्थित होकर निर्धारित प्रारूप अनुसार आवेदन जमा कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

error: Content is protected !!