सूरजपुर/ पंडित जवाहरलाल नेहरू विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2023-24 में प्रवेश हेतु परीक्षा 12 मार्च 2023 को आयोजित किया गया था। आयोजित परीक्षा में प्राप्त अंको की सूची सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय सूरजपुर एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों की सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। संबंधित छात्र-अभिभावक प्राप्तांक के संबंध में 15 मार्च 2023 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरजपुर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवदेन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा

error: Content is protected !!