
सूरजपुर दिनांक 5 मार्च 2022 को कोतवाली सूरजपुर में शांति सम्मेलन की बैठक आयोजित की गई जिसमें होली के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने हेतु पुलिस अधिकारियों के द्वारा जनप्रतिनिधि एवं आम जनों से चर्चा की गई ।
शांति सम्मेलन की बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों के द्वारा यह कहा गया कि होलिका दहन के दिन सूरजपुर शहर में समस्त वार्डों में जिन जिन स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम आहूत होना है उन स्थानों पर पुलिस के जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए एवं होली के दिन तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं बाइक राइडर के ऊपर भी जिला पुलिस बल को कड़ी नजर रखने की आवश्यकता रहेगी जिससे उनके कारण किसी आमजन को घटना का शिकार ना होना पड़े और आमजन तेज रफ्तार बाइक चला रहे बाइक राइडर के कारण अप्रिय घटना से सुरक्षित रहें।
शांति सम्मेलन की बैठक में चर्चा के दौरान सूरजपुर एसडीम रवि सिंह एवं एसडीओपी प्रकाश सोनी और कोतवाली सूरजपुर थाना प्रभारी प्रकाश राठोर के द्वारा यह कहा गया की होलिका दहन के कार्यक्रम मैं जिन स्थानों को शहर के समस्त वादों में होलिका दहन हेतु चिन्हाअंकित किया गया है उन स्थानों पर पुलिस के जवान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात रहेंगे और अगले सुबह होली के दिन शहर के समस्त वार्डों में होली का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस के जवानों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गस्त किया जाएगा होली के पर्व में अवरोध उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों एवं बाइक राइडरो के ऊपर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों की पैनी नजर रहेगी और असामाजिक तत्वों के लोगों पर कठोर आत्मक कार्यवाही की जाएगी शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की जांच की भी व्यवस्था पुलिस प्रशासन के द्वारा कराया जाएगा .।
महिला बच्चों एवं आम जनों के लिए होली के पर्व के दौरान स्वास्थ्य से संबंधित उचित इलाज हेतु सीएसी बीएसी. के माध्यम से स्वास्थ्य से संबंधित समस्या के इलाज हेतु व्यवस्था की जाएगी ।
पुलिस प्रशासन के द्वारा आम जनों से अपील की गई है कि होली के पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से एवं आपसी भाईचारे के रूप में मनाए किसी भी प्रकार की अभद्रता ना होने दें और अभद्रता से बचें और रात्रि 10:00 बजे के उपरांत किसी भी प्रकार की तेज ध्वनि वाली लाउडस्पीकर डीजे को बंद कर दें क्योंकि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के मद्देनजर रात्रि 10:00 बजे के उपरांत लाउडस्पीकर एवं डीजे जिले भर में पूर्ण रुप से बंद रहने हेतु प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है।
शांति सम्मेलन की बैठक में मुख्य रूप से सूरजपुर एसडीएम रवि सिह एसडीओपी प्रकाश सोनी टीआई कोतवाली सूरजपुर प्रकाश राठौर इजराइल खान दिनेश राजवाड़े अरुण गुप्ता सूरजपुर नगर पालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल प्रवेश गोयल विमलेश दत्त तिवारी मुकेश गर्ग सुरेंद्र राजवाड़े सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कर अजय सिंह सूरजपुर शहर के वार्ड के पार्षद गण आमजन एवं मीडिया साथी एवं कोतवाली सूरजपुर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
