सूरजपुर दिनांक 25 फरवरी 2023 को हिंदू स्वाभिमान जागरण के साधु-संतों के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में हिंदू राष्ट्र धर्मांतरण एवं लव जिहाद जैसे विषयों को लेकर पैदल पदयात्रा उनके द्वारा 18 फरवरी 2023 को रामानुजगंज महामाया मंदिर से उनकी यात्रा प्रारंभ हुई थी और पूरे प्रदेश की पैदल यात्रा कर इनकी यात्रा 18 मार्च 2023 को रायपुर में पूर्ण रूप से संपन्न होगी यात्रा अंबिकापुर से दिनांक 25 फरवरी 2023 को सूरजपुर आई सूरजपुर आगमन पर समस्त साधु-संतों एवं बैगा पंडा इस यात्रा के माध्यम से हिंदू राष्ट्र धर्मांतरण एवं लव जिहाद के संदेश को पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पदयात्रा के माध्यम से संचालित कर रहे सभी लोगों का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सर्व हिंदू संगठन एवं सनातन धर्म के अनुयायियों के द्वारा सूरजपुर दुर्गा मंदिर के पास आतिशबाजी एवं फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया एवं डीजे के माध्यम से एक विशाल रैली का आयोजन भी किया गया और सभी लोगों के द्वारा सूरजपुर दुर्गा मंदिर से सूरजपुर नगर अग्रसेन चौक तक पैदल यात्रा के समस्त साधु संतों के साथ जय श्री राम के जयघोष के साथ आया गया।

सूरजपुर अग्रसेन चौक में हिंदू स्वाभिमान जागरण एवं विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा कार्यक्रम के संचालन हेतु मंच की व्यवस्था की गई जिसमें परमानंद गिरि जी महाराज ने कार्यक्रम स्थल पर विशाल संख्या में उपस्थित समस्त सनातन धर्म अनुयायियों को परमानंद गिरि जी महाराज संबोधित करते हुए उनके द्वारा बताया गया कि हम समस्त साधु संतों के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ की पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु जन जन तक यह संदेश पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है एवं छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण एवं लव जिहाद जैसे समस्याओं पर भी सभी सनातन एवं हिंदू धर्म के अनुयायियों को जागरूक करने हेतु पहल की जा रही है और आगे भी किया जाएगा उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा राम मंदिर के निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र बन जाएगा जो स्थिति अभी पूरे भारतवर्ष में जैसी निर्मित होती हुई दिखाई दे रही है उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है उन्होंने कहा हिंदू राष्ट्र हेतु हमें जाति भेदभाव को छोड़कर हमें एक सूत्र में एकजुट होना पड़ेगा तभी हम हिंदू राष्ट्र की अपनी सोच को सफल कर पाएंगे ।

परमानंद गिरी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें सभी हिंदुओं को जगाना है और पूरे भारत में जाति वर्ग से ऊपर उठ उन्हें एकजुट करना है और संविधान में धर्मनिरपेक्षता मैं संशोधन करा हमें हिंदू राष्ट्र का उल्लेख संवैधानिक नियमों के अनुसार कराना है परमानंद गिरि महाराज के द्वारा छत्तीसगढ़ में हो रहे धर्मांतरण एवं लव जिहाद की उनके द्वारा कठोर आलोचना की गई और कार्यक्रम स्थल में उपस्थित समस्त सनातनीयों को यह कहा गया की आपके क्षेत्र में गांव में शहर में कोई भी धर्मांतरण करने आता है तो आप सभी को एकजुट होकर उसका विरोध करना है और जैसे कि पूरे भारत में लव जिहाद की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसी स्थिति में हमें अपने बेटी बहनों का खास ध्यान रखना है ।

हिंदू स्वाभिमान जागरण के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्री परमानंद गिरि महाराज रामानंद सरस्वती महाराज कृष्णा राम महाराज राजेश्वर लाल महाराज स्वामी सीताराम महाराज एवं भारी संख्या में साधु-संत बैगा पंडा विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सर्व हिंदू दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और साथ ही साथ भारी संख्या में सनातन धर्म अनुयायियों की उपस्थिति रही ।

error: Content is protected !!