सूरजपुर देवीपुर महामाया मंदिर के सामने डेम में राजापुर निवासी जय सिह पिता जय लाल . उम्र लगभग 35 वर्ष जिसके द्वारा देवीपुर महामाया मंदिर के पास स्थित डेम में शनिवार शाम 4:00 बजे स्नान करने जाया गया परंतु स्नान करने के दौरान किन्ही कारणों से वह पानी में डूब गया और उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई वहां उपस्थित ग्रामीण जनों के द्वारा उसके डूब जाने के उपरांत सूरजपुर पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई जानकारी के तुरंत उपरांत सूरजपुर जिला पुलिस बाढ़ आपदा नगर सेना की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची अंधेरा हो जाने के उपरांत भी बाढ़ आपदा नगर सेना की टीम के द्वारा डूबे हुए जय सिंह के पार्थिव शरीर को खोजने का प्रयास किया गया परंतु पानी गहरा होने के कारण और अंधेरा हो जाने के कारण बाढ़ आपदा नगर सेना की टीम को सफलता प्राप्त नहीं हो पाई ।
अगले सुबह जिला पुलिस प्रशासन की सुरक्षात्मक व्यवस्था की उपस्थिति में एवं जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में एसडीआरएफ एवं बाढ़ आपदा टीम के द्वारा सुबह 7:30 बजे से 12:00 बजे तक लगातार रेस्क्यू किया गया और रेस्क्यू के उपरांत जय सिह के मृत शरीर को एसडीआरएफ एवं बाढ़ आपदा की टीम के द्वारा रेस्क्यू के माध्यम से बाहर निकाला गया ।
एसडीआरएफ एवं बाढ़ आपदा टीम के रेस्क्यू के दौरान मुख्य रूप से जिला सेनानी संजय गुप्ता बाढ़ आपदा बचाव प्रभारी बीरबल गुप्ता नेम साय तुलेश्वर धनसाय धीरेंद्र राजवाड़े शिवनारायण कृष्णा सिह रिकेश गुप्ता जगदीश प्रसाद रामकुमार विकास अंबिकेश्वर बासुदेव संतोष यादव उपस्थित रहे ।
सूरजपुर जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू के उपरांत प्राप्त जय सिह के मृत शरीर का वहां उपस्थित उसके परिजनों के सामने घटनास्थल पर पंचनामा एवं पीएम करा उसके मृत शरीर को उनके परिजनों के हवाले किया जाएगा ।
