सूरजपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के आज आए नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को जनता ने पूर्ण बहुमत प्रदान किया है। निर्णायक जनादेश के साथ मिली इस बड़ी जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।*

*विधायक मरावी ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास पर मतदान किया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य में हो रहे चौमुखी विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों पर भरोसा जताते हुए जनता ने एनडीए को भारी जनादेश दिया है।*

उन्होंने कहा कि बिहार की यह जीत देश में विकास के प्रति जनता की सकारात्मक सोच और विश्वास को दर्शाती है।विधायक मरावी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी बिहार के विकास के लिए एनडीए की सरकार निरंतर कार्य करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

*अंत में उन्होंने बिहार की जनता, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह विजय जनता के आशीर्वाद की जीत है, जो आने वाले समय में और मजबूत विकास की राह को प्रशस्त करेगी।*

error: Content is protected !!