सूरजपुर* सीजी रिपब्लिक न्यूज़ में प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। मानपुर विद्युत कार्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर और विधायक निवास के ठीक बगल में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ी बेल-बूटों और सब्जियों को आखिरकार विद्युत विभाग ने हटा दिया है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से गंभीर हादसा टल गया।

हादसे की आशंका थी प्रबल

ट्रांसफार्मर पर चढ़े बेल-बूटों और फल-फूल रही सब्जियों के कारण शॉर्ट-सर्किट, आगजनी और ब्लास्ट जैसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि विभाग लगातार लापरवाही बरत रहा है और उनकी सुरक्षा खतरे में है।

खबर छपते ही हरकत में आया विभाग

जैसे ही सीजी रिपब्लिक न्यूज़ पर यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित हुआ, विभाग हरकत में आया और तुरंत ट्रांसफार्मर की सफाई कराई गई। अब वहां बेल-बूटे और सब्जियों का नामोनिशान नहीं है।

लोगों ने जताया आभार, उठाए सवाल

वार्डवासियों ने राहत की सांस लेते हुए सीजी रिपब्लिक न्यूज़ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यदि मीडिया ने यह मामला उजागर न किया होता तो किसी भी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
साथ ही लोगों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सफाई-देखरेख नियमित होनी चाहिए, न कि केवल खबर छपने के बाद।

error: Content is protected !!