सूरजपुर/27 नवंबर 2024/ सूरजपुर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एस. जयवर्धन व एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर की उपस्थिति में जिले के पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकारों ने दिया अपना परिचय और कुछ पत्रकार जनसंपर्क अधिकारी सूरजपुर के लापरवाही के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस मे उपस्थित होने से हुए वंचित ।

सभाकक्ष में उपस्थित पत्रकार बंधुओं से परिचय प्राप्त कर, जिले के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बताया कि जिला प्रशासन एक टीम के रूप में संगठित होकर उत्कृष्टता व गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

शासन की योजनाओं के प्रचार प्रसार व जनहित के मुद्दों पर हर पत्रकार करता है अपने दायित्वों का निर्वहन तो कुछ पत्रकारों को आखिर क्यों नहीं बुलाया जाता हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस में ।

केंद्र व राज्य शासन के मंशानुरूप राज्य व केंद्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। जिले के विकास के लिए क्या-क्या सकारात्मक कदम उठाये जा सकते हैं इस पर गहन चर्चा की गई व आपसी मीडिया और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल भी दिया गया।

इस अवसर पर सूरजपुर जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप कवर के द्वारा जिन पत्रकार बंधुओ को प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर व्यक्तिगत जानकारी देना उचित समझा गया या फिर जनसंपर्क सूरजपुर के द्वारा बनाए गए PRO GROUP में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी गई वह पत्रकार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!