सुरजपुर / शिवसेना ( उद्धव गुट) ने विकासखण्ड प्रेमनगर के नगर पंचायत के बंगल में शराब दुकान के संचालन को लेकर उक्त शराब दुकान को वहां से दूसरे स्थान पर संचालित कराये जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर से की है प्रेमनगर नगर पंचायत के आस पास ही कन्या छात्रावास एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित की जा रही हैं जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं रह कर अपने उज्जवल भविष्य को ले कर अध्यनरत है ।

प्रेमनगर नगर पंचायत कन्या छात्रावास एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास शराब की दुकान लगभग 10 वर्षों से संचालित हो रही हैं शराब दुकान के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा होने के कारण आम जनता के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उक्त मामले को लेकर शिवसेना जिला इकाई सूरजपुर के द्वारा शराब दुकान को नगर पंचायत स्कूल एवं छात्रावास से करीब एक किलो मीटर की दूरी में संचालित कराने की मांग ज्ञापन के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर से की है यदि मांग 15 दिवस के अंदर पूरी नहीं होती है तो शिवसेना जिला इकाई सूरजपुर उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

आज ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से सूरजपुर जिला प्रमुख विष्णु वैष्णव,ग्रामीण जिला प्रमुख हेमंत कुमार महन्त, ब्लाक प्रमुख मोहन सिंह टेकाम,नगर प्रमुख साहिल खान,पिंकी पटेल,राधिका सिंह,सोनू ,अन्य शिवसैनिक गण उपस्थित रहें ।

error: Content is protected !!