*सूरजपुर :–भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक सूरजपुर के विश्राम भवन में संपन्न हुई।जिसमे प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के दिशा निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष राकेश जायसवाल और संभागीय संगठन सचिव वीरेंद्र पटेल के सहमति से सूरजपुर जिला अध्यक्ष मोहन प्रताप सिंह के द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से शशी रंजन सिंह को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उक्त बैठक में सगठन के लगभग 50 से 60 सदस्य उपस्थित रहे।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए शशि रंजन सिंह को सूरजपुर जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है.

