सूरजपुर /देवनगर/- स्व, श्री रती राम पनिका जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर के प्राचार्य शम्भू प्रसाद सहानी के द्वारा स्कूल में अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं के पालक पालिकाओं का बैठक आयोजन किया गया बैठक में उपस्थित सभी पालक एवं पालिकाओं को संबोधन करते हुए उन्होंने यह कहा हैं कि अपने-अपने बालक एवं बालिकाओ को समय पर स्कूल भेजें एवं स्कूल आते जाते समय अपने अपने बालक एवं बालिकाओ के गतिविधियों को भी ध्यान में रखें जिससे कि आपका लडका या लडकी किसी गलत रास्ते पर ना भटक जाए एवं किसी भी तरह की नशा एवं गलत संगति की ओर उनका ध्यान आकर्षित ना हो पाए और छात्र एवं छात्राएं अपने उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।

वही स्कूल में विषय संकाय ऑटोमोबाइल एवं टेलीकॉम संकाय में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने बताया कि हमारे स्कूल प्रबंधन के द्वारा हमें ऑटोमोबाइल एवं टेलीकॉम के बारे में सीखने के लिए कई जगह पर ले जाया गया है जहां से हमें किताब से हटकर भी बहुत कुछ जानकारियां उपलब्ध होती है एवं मशीन खोलकर बनाने एवं सुधारने का भी हमें मौका मिलता है ।

ऑटोमोबाइल एवं टेलीकॉम संकाय में अध्यनरत छात्र छात्राओं ने यह भी बताया है कि किस प्रकार व्यावसायिक प्रशिक्षक (ऑटोमोबाइल) आदित्य दुबे व्यावसायिक प्रशिक्षक (टेलिकॉम) दिनेश कुमार प्रजापति के द्वारा हमें समय-समय पर मार्गदर्शन एवं हम अपने भविष्य को ऑटोमोबाइल एवं टेलीकॉम के क्षेत्र में कैसे बेहतर से बेहतर बना सके इसको देखते हुए शिक्षकों के द्वारा हमारे मन में उठने वाले प्रत्येक प्रश्न का जवाब बड़ी सरलता से बताते हुए हमें बेहतर शिक्षा प्रदान किया जा रहा है।
