सूरजपुर/15 फरवरी 2024/ पशुधन विकास विभाग विकासखंड सूरजपुर द्वारा आज ग्राम पंचायत कमलपुर में पशु मेला, पशु प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मेला के माध्यम से पशुपालकों को नस्ल संवर्धन, पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण, पशुपालन हेतु के.सी.सी., यूरिया पैरा उपचार, अजोला उत्पादन, टीकाकरण के संबंध में जानकारी विभागीय अमले द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया।

मेला में आयोजित पशु प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियो के 53 पशुधन ने भाग लिया। जिसमें विभाग के विशेषज्ञों द्वारा जजिंग किया गया एवं पशुपालकों को श्रेणीवार पुरस्कृत किया गया। मेला में श्री नरेंद्र यादव, श्री ओमप्रसाद, श्री बाबूलाल राजवाड़े, श्री श्याम राजवाड़े, श्री महेंद्र, श्री साधुराम कुशवाहा, श्री अर्जुन कुशवाहा, श्री नीतू विश्वास एवं पशुधन विकास विभाग से उपसंचालक डॉ.आर.एस. बघेल, अतिरिक्त उपसंचालक डॉक्टर महेंद्र पांडे पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. विवेक प्रसाद गुप्ता, डॉ. सुधीर जयसवाल, डॉक्टर गोविंद साहू, डॉक्टर आशुतोष चौबे व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री जयलाल पैकरा, श्री मोतीलाल तिर्की, श्री मुकेश कुर्रे, श्री बिजेंद्र पैकरा, श्री सत्येंद्र सिंह शांडिल्य, मो. नदीम, श्री विभीषण सिंह, श्री खूबसूरत सिंह आदि उपस्थित रहे।
