सुरजपुर/छत्तीसगढ़.,, भारत में 18 वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है लोकसभा चुनाव को मद्देनजर देखते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल एवं लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है।

लोकसभा चुनाव को लेकर सूरजपुर जिले में प्रेमनगर विधानसभा स्तरीय बैठक ग्राम पंचायत शिवपुर में सरगुजा संभाग में लोकसभा चुनाव एवं श्री राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर किया गया चुनाव एवं श्री राहुल गांधी के न्न्याय यात्रा को लेकर प्रेमनगर विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न हुई …

प्रेम नगर विधानसभा स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से सरगुजा लोकसभा प्रभारी श्री पवन अग्रवाल ,पूर्व विधायक प्रेमनगर श्री खेलसाय सिंह ,भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर्यवेक्षक पारसनाथ राजवाड़े ,भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर्यवेक्षक शफी अहमद ,जिला पंचायत अध्यक्ष सरगुजा मधु सिंह , सूरजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अश्विनी सिंह के आतिथ्य में बैठक सम्पन्न हुआ इस दौरान जनप्रतिनिधिगण एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण व कांग्रेस के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।
