सूरजपुर/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में 05 एवं 07 फरवरी को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स भारत सरकार का मिनीरत्न उपकम की सामाजिक निगमित दायित्व सी.एस.आर. योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर द्वारा सूरजपुर जिले में दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराइज्ड टायसायकल एवं सुगम्य केन प्रदाय किये जाने हेतू शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें जनपद पंचायत भैयाथान से कुल पंजीयन 184, नये मेडिकल प्रमाण पत्र 75, मोटराइज्ड हेतु पात्र 31 एवं सुगम्य केन हेतु 12 हितग्राहियों का चयन हुआ, इसी प्रकार सूरजपुर जिलें में पंजीयन 201, नये मेडिकल प्रमाण पत्र 80, मोटराइज्ड हेतु पात्र 41 एवं सुगम्य केन हेतु 09 हितग्राहियों का चयन हुआ। जिसमें भैयाथान अध्यक्ष श्रीमती सुलोचनी पैकरा, जनपद सदस्य श्री राजू गुप्ता, श्री अभय प्रताप सिंह, श्री कृष्ण मुरारी साहू, श्री सुनिल साहू, मंडल अध्यक्ष श्री मारतण्ड साहू, पुनर्वास विशेषज्ञ श्री गौरव कुमार, श्री धर्मेन्द्र यादव कनिष्ट प्रबंधक, श्रीमती बेनेदिक्ता तिर्की उप संचालक समाज कल्याण, श्री परमेश्वर यादव, श्री अनिल पाण्डेय, श्री त्रिलोक मेहरा, एवं समाज कल्याण के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!