जिला व्युरो चीफ -रवि गोस्वामी सरगुजा,
सरगुजा – सीतापुर के शहीद भगत सिंह चौक के पास रात के लगभाग 1 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने चौक को टक्कर मारते हुए बिजली पोल से जा टकराई, जिससे ट्रक में आग लग गई रियासी इलाका की घटना होने के कारण लोगो में हड़कंप मच गया, आग की लपटे काफी तेज़ थी आस पास के घरों में आग लगने संभावना थी, जैसे ही इस घटना की जानकारी

विधायक रामकुमार टोप्पो को मिली तत्काल मौका स्थल पर पहुंचे, साथ ही विधायक रामकुमार टोप्पो से मार्च पास्ट की प्रशिक्षण ले रहे लडके भी 30 की संख्या में मौका स्थल पर पहुंच गए और मोर्चा सम्हाल लिया, आग की लपटे काफी तेज़ थी, मगर अपनी जज्बा का परिचय देते हुए, पानी की सहायता से लडको ने आग पे काबू पा लिया, साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया,,

वहीं इस आग पे काबू पाने में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का मार्गदर्शन , युवाओं और आम जनों का सहयोग ,नगर पंचायत के टैंकर चालक, फायर ब्रिगेड, सीतापुर पुलिस और प्रेस के साथियों का विषेश सहयोग रहा,,,
