
सूरजपुर/ जिला प्रशासन द्वारा आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ओड़गी में तहसीलदार की मार्गदर्शन मे और कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस रंजीत कुमार और स्टॉफ के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और शिविर का आयोजन महाविद्यालय मे किया गया। उक्त शिविर मे ओड़गी तहसीलदार श्री सालिक राम गुप्ता द्वारा मतदाता सूची मे नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार करने और शिफ्ट करने को लेकर फॉर्म 6, 7 व 8 भरने की जानकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बताया गया। इसके साथ ही एक वोट क्यों जरुरी है इसके महत्व को विस्तृत जानकारी दिया गया तथा सबको मतदान करने की भी अपील की।
