सूरजपुर – शिवसेना जिला प्रमुख विष्णु वैष्णव ने आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें ग्राम पंचायत नमदगिरी में बन रहे छात्रावास निर्माण में हो रहे भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने एवं सड़क की लड़ाई लड़ने की बात कही है, शिवसेना के जिला प्रमुख ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग सूरजपुर के जिम्मेदार अधिकारी इंजीनियर के निगरानी में एवं मिलीभगत से ग्राम नमदगिरी में छात्रावास निर्माण में भारी भ्रष्टाचार एवं गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है,

ग्राम नमदगिरी में हो रहे छात्रावास निर्माण में भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदार के मिलीभगत से शिक्षा जैसे मंदिर के निर्माण कार्य में भी भ्रष्टाचार करने से गुणवत्ता विहीन छात्रावास निर्माण होने से भविष्य में उसमें रह रहे छात्रों को किसी अप्रिय घटना का शिकार होना पड़ सकता है,

और शिवसेना के जिला प्रमुख ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग सूरजपुर के द्वारा ओभर इस्टीमेंट बनाकर एवं गुणवत्ता विहीन मटेरियल से निर्मित करा शासकीय पैसों का बंदरबांट कर अपनी जेब भरने का कार्य किया जा रहा हैं, शिवसेना जिला प्रमुख ने उपरोक्त मामले में ध्यानाकर्षण कर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के उपर एफआईआर की मांग कि है, अन्यथा शिवसेना सड़कों में उतर कर आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी…

error: Content is protected !!