सूरजपुर/ नीति आयोग के द्वारा जिले के प्रतापपुर विकासखंड को आकांक्षी विकासखंड चयनित किया गया है, संकल्प सप्ताह 03 से 9 अक्टूबर तक आकांक्षी विकासखंड में मनाया जा रहा है। इस तारतम्य में विकासखंड प्रतापपुर में 6 अक्टूबर 2023 को कृषि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सत्तीपारा, खड़गवांकला, सकलपुर व अन्य पंचायत में कृषि एवं समवर्गीय विभाग के द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के द्वारा किसानों को संचालित शासकीय योजनाओं उन्नत कृषि तकनीक पर्यावरण संरक्षण कार्य, गोधन योजना, जैविक खेती, फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, जल संरक्षण हेतु ड्रिप से सिंचाई तथा भूमिगत जल का सही दोहन हेतु उपस्थित किसानों से विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं में नियमित रूप से टीकाकरण, कृत्रिम गर्भधारण एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम एक विकास की पहल है जिसका उद्देश्य उन क्षेत्रों के प्रदर्शन में सुधार करना है जो विभिन्न विकास मानकों में राज्य व जिला स्तर मानकों पर पिछड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच जनप्रतिनिधि गण एवं विकासखंड प्रतापपुर की कृषि विभाग से श्री शिवशंकर यादव, श्री अंचल राजवाड़े, श्री अभिषेक सिंह एवं श्री अभिषेक गुप्ता, श्री विनोद कुमार प्रजापति, निकिता कुजूर, श्री शिवनंदन पैकरा एवं कृषक मित्र एवं से कलवंत सिंह एवं सरोज राजवाड़े उपस्थित रहे।
